राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार ने पंचायत आम निर्वाचन, 2026 के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं का खंडन किया है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि पंचायत आम निर्वाचन, 2026 की अवधि अथवा ग्राम पंचायत/ग्राम कचहरी के विभिन्न पदों के आरक्षण को लेकर जो भी भ्रामक बातें प्रसारित की जा रही हैं, वे तथ्यहीन हैं।
मुख्य बिंदु:
🔹 पंचायत आम निर्वाचन 2026 की समय-सीमा
पिछला पंचायत आम निर्वाचन 2021 में सम्पन्न हुआ था। नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण दिसंबर 2021 के अंतिम सप्ताह से जनवरी 2022 के प्रथम सप्ताह के बीच हुआ। इसी आधार पर पंचायत आम निर्वाचन 2026 की प्रक्रिया दिसंबर 2026 के आसपास प्रारंभ की जाएगी।
🔹 मतदान प्रक्रिया
पंचायत आम निर्वाचन 2026 में सभी पदों—
- ग्राम पंचायत सदस्य
- मुखिया
- पंचायत समिति सदस्य
- जिला परिषद सदस्य
- ग्राम कचहरी सरपंच एवं पंच
के चुनाव मतदान मशीन (EVM) से कराए जाएंगे, जैसा कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नीति में है।
🔹 आरक्षण की स्थिति
बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 की धारा 13, 38, 65 एवं 91 के अंतर्गत ग्राम पंचायत एवं ग्राम कचहरी के विभिन्न पदों पर आरक्षण का प्रावधान है।
अधिनियम के अनुसार दो क्रमिक निर्वाचन के उपरांत पदों का आरक्षण बदला जाता है।
➡️ वर्ष 2016 में पदों का आरक्षण किया गया था, जिसके आधार पर 2016 और 2021 के पंचायत चुनाव हुए।
➡️ इसी क्रम में पंचायत आम निर्वाचन 2026 से पूर्व पुनः आरक्षण की प्रक्रिया विधिसम्मत रूप से पूरी की जाएगी।
Source: sec.bihar.gov.in
